नवगछिया थाना पुलिस ने पकरा स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे आम बगीचे में हुए हत्या कांड के मुख्य आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह हत्या सात जुलाई को बकाया पैसों को लेकर तेतरी गांव में हुई थी, जिसमें सारजन कुमार की मौत हो गई थी।

इस मामले में मृतक के पिता सुभाष राय ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष कुमार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्या कांड में संलिप्त सभी प्रमुख अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *