नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला रोड में गरुवार को स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दो मनचले युवकों ने छेड़खानी करने का प्रयास किया. छेड़खानी करने के दौरान छात्रा द्वारा सोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए. वहीं भीड़ को देख मौके पर नवगछिया पुलिस भी पहुच गई. पुलिस को देख एक मनचला युवक तो वहां से फरार हो गया.
Total Downloads: 383
जबकि पुलिस ने मौके से एक मनचले युवक नवगछिया प्रोफेसर कालोनी निवासी प्रमोद यादव के पुत्र जग्गा उर्फ अभिराज को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने पूरी कहानी अपने माता पिता को सुनाई. घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा की मां ने नवगछिया महिला थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्रमोद यादव के पुत्र जग्गा उर्फ अभिराज एवं नवगछिया मुमताज मोहल्ला निवासी प्रकाश सिंह के पुत्र शिवम कुमार को नामजद किया.

उन्होंने लिखित आवेदन में दिया है कि उनकी दो पुत्री नवगछिया के बल भारती विद्यालय में पढ़ती है. गुरुवार को स्कूल से लौटने के क्रम में मुमताज मोहल्ला के पास दोनों युवकों ने मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी किया. विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और गला दबाने लगा. पुत्री द्वारा हल्ला करने पर लोगों की भीड़ जमा हुई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया. वहीं नवगछिया महिला थाना अध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जग्गा उर्फ अभिराज को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसका एक सहयोगी अभी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

