नवगछिया : प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में शनिवार मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों में झूला के पास विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के लोग चोटिल हुए। फिर चार-पांच राउंड गोली फायरिंग की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सत्यम कुमार ने प्रिंस कुमार, भरत झा, सोनल झा, बंटी झा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया।
वहीं अजीत झा उर्फ बंटी झा ने नवनीत झा, नीतेश झा, अमित झा, सुमन झा, छोटु झा सहित अन्य चार पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
