खरीक | अब खरीक में केले के थंब से रेशा तैयार किया जाएगा। किसानों का केले की फसल तैयार होने के बाद उसका थंब बर्बाद नहीं होगा। इसके लिए रविवार को नव जनलोक नवगछिया व मिलेनियम एलायंस नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड के अंभो गांव में एक मशीन लगाई गई। जिसका उदघाटन नवजन लोक के निदेशक मदनमोहन झा, संजय कुमार आदि ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि यह धरती देश में केलांचल के नाम से विख्यात है। मगर यहां के केला किसानों को फसल तैयार होने के बाद थंब फेंक दिया जाता था। दरअसल उसका कोई काम नहीं होता है। इसलिए यहां अब थंब से रेशा तैयार करने के लिए मशीन लगाई गई है। इससे किसानों को आर्थिक फायदा होगा। मौके पर नितेष कुमार, शैलेन्द्र मंडल, टुनटुन मंडल, सुभाष मंडल, राजेन्द्र मंडल आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *