नवगछिया के साहु परबत्ता में 16.50 करोड़ की लागत से बन रहे आईटीआई भवन के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने बकाया आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। शिकायत पर गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मण्डल ने बुधवार को भवन निर्माण कार्य में लग रही सामग्री को देखा।
Total Downloads: 383
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य सफेद ईंट घटिया है। पीलर में प्रयुक्त कंक्रीट छूने से गिरने लगता है। भवन में लग रही जाली में जंग लगा हुआ है। आईटीआई भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव है। विधायक ने कहा कि संबंधित पदाधिकारी से बात करनी चाही तो मोबाइल बंद पाया।

पूरे मामले की जांच के लिए वरीय पदाधिकारियों से बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो मामला विधानसभा में उठाऊंगा। ग्रामीण पारसनाथ साहू ने कहा कि निर्माण कार्य में दो नंबर सामान लगाया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।

