नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सिंघिया मकनपुर गांव का एक अधेड़ कोरोना संक्रमित पाया गया है. विगत दो माह में यह कोरोना संक्रमण का पहला मामला है. जानकारी मिली है कि अधेड़ ने 28 दिसंबर को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन टेस्ट करवाया था और आरटी – पीसीआर का सैंपल भी दिया था. एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई थी और आरटी – पीसीआर का सैंपल लैब भेजा गया था.

3 जनवरी को रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि अधेड़ कोरोना संक्रमित है. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया है कि जांच के क्रम में अधेड़ व्यक्ति में किसी भी प्रकार का कोरोना का लक्षण नहीं था. वह पूरी तरह से ठीक ठाक था. इधर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से संक्रमित के घर एंबुलेंस लेकर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को बैरंग लौटा दिया गया.

जिसके बाद मामले की सूचना नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल को दी गई. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गांव में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. क्योंकि मामला गोपालपुर प्रखंड का है इसलिए इलाज की जिम्मेदारी गोपालपुर पीएचसी प्रबंधन को दी गई है. जानकारी मिली है कि चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया है और उसे होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *