भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पानी बढ़ने के साथ ही नदी तेजी से कटाव करने लगी है। मंगलवार को नवगछिया में गंगा के कटाव से स्कूल ढह गया।

उजड़ रहे हैं लोगों के आशियाने
नवगछिया में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गंगा का जलस्तर 31.53 मीटर के साथ खतरे के निशान से ऊपर है। बढ़ते जलस्तर में कटाव तेज हो गया है। स्कूल बह रहे हैं, लोगों के आशियाने उजड़ रहे हैं।

गंगा में समा गया स्कूल
नवगछिया के गोपालपुर ब्लॉक के बिंद टोली में दूसरे दिन मंगलवार को एक और स्कूल गंगा में समा गया। चार साल पहले बना 8 कमरों वाला प्राथमिक विद्यालय बिंद टोली सुबह 6 बजे कटाव की जद में आया और महज 5 मिनट में गंगा में समा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *