नवगछिया। कटिहार–बरौनी रेलखंड होकर आने-जाने वाली अधिकांश ट्रेनें इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण कई घंटे विलंब से चल रही हैं। कुहासे का असर लंबी दूरी के साथ-साथ प्रीमियम ट्रेनों पर भी साफ तौर पर देखा जा रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नई दिल्ली से नवगछिया-कटिहार की ओर आने वाली लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंच रही हैं। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पिछले करीब एक सप्ताह से सुबह 8:30 बजे के बजाय चार से पांच घंटे विलंब से नवगछिया पहुंच रही है। वहीं, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को लगभग डेढ़ घंटे विलंब से नवगछिया स्टेशन पर पहुंची।

इसी तरह पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देर से नवगछिया पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेल सूत्रों के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ रही है, जिसके चलते परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा इस रेलखंड पर चलने वाली कई अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं।

लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। यात्री रेलवे से बेहतर सूचना व्यवस्था और समय पर अपडेट देने की मांग कर रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet