नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 201.6 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस को 26 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा नवगछिया की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कदवा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया और तलाशी लेने पर वाहन से कुल 201.6 किलो गांजा बरामद किया गया।

मौके से वाहन में सवार संतोष कुमार (निवासी—कोल्वारा, परबत्ता, खगड़िया) एवं वाहन चालक मंटू सिंह (निवासी—फुलौत, मधेपुरा) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

इस संबंध में कदवा थाना में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए गहन जांच कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, और इस तरह के अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *