नवगछिया में गोपालपुर थाना अंतर्गत सैदपुर गांव में डायन का आरोप लगा एक औरत की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. दबंगों ने बेटे के साथ पड़ोस में रहने वाली एक महिला की डायन के शक के चलते पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.

मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डिबड़ा टोली गांव का है. दबंगों ने लाठी और लोहे के रॉड से महिला को इतना पीटा कि उसका सिर फट गया और वो बेहोश हो गई और जब पीड़िता का बेटा उसे बचाने आया तो उन्होंने उसको भी नहीं बख्शा. फिलहाल पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता के बेटे ने बताया कि जब वो थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिसवालों ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया. पीड़िता के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं की और रिपोर्ट दर्ज किए बिना वहां से भगा दिया. फिलहाल पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil