नवगछिया: संदीप झा, पुलिस जिला में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। यहां अपराधी लूट, चोरी, डकैती और हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने के बाद भी बेखौफ घूम रहे। पुलिस की नाक के नीचे घटनाओं को अंजाम देने के बाद ऐसे अपराधियों का क्षेत्र में मनोबल धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के सामने पुलिस फेल होती नजर आ रही है। छोटी- मोटी चोरी, छिनैती जैसी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो पिछले तीन माह में यहां अपराधियों ने 16 बड़े वारदात को अंजाम दिया है।

लेकिन पुलिस ने एक भी मामले का अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस सिर्फ पंचनामा और मामला दर्ज करने तक ही रह गई है। अब इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां होने वाली वारदातों को लेकर जिले की पुलिस प्रशासन कितनी गंभीर है। अपराधियों ने इस्माइलपुर, कदवा, ढोलबज्जा, गोपालपुर, रंगरा, खरीक, नारायणपुर और बिहपुर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल के दिनों में फरार अपराधियों और घटनाओं को लेकर पुलिस ने थोड़ी फुर्ती दिखाई थी, लेकिन सुस्त होते ही अपराधियों का मनोबल बढ़ गया।

  • 26 अक्टूबर इस्माइलपुर के चंडी स्थान में अपराधियों ने 25 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गिरफ्तार बाकी अब भी फरार हैं।
  • 9 अक्टूबर अपने बासा पर सोए 55 वर्षीय नागेश्वर सिंह की सोए अवस्था में अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के हाथ खाली है।
  • 18 अक्टूबर गरईया बासा निवासी 40 वर्षीय कांति शर्मा की बासा पर सोए अवस्था में अपराधियों ने उठाकर हत्या कर दी। यहां भी पुलिस के हाथ खाली है।
  • 20 अक्टूबर को रंगरा के रिंग बांध पर 65 वर्षीय सूर्य मंडल की अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। मामला केस दर्ज तक ही रह गया है।
  • 13 नवंबर बिहपुर बाजार में शंकर ज्वेलर्स में 82 हजार के आभूषण और 8 हजार नगद की चोरी हुई।
  • 8 नवंबर गोपालपुर में रामजतन यादव को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। तीन को नामजद किया गया। 9 नवंबर हत्या के नामजद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधी सोनू यादव ने गोली चलाते हुए फरार हो गया।
  • 27 नवंबर: सुकटिया बाजार में ज्वेलरी दुकान में 8 अपराधियों ने 7 लाख रुपए की डकैती को न अंजाम दिया था। 27 नवंबर नारायणपुर के मधुरापुर में पान दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने केस दर्ज कराया। 27 नवंबर तुलसीपु निवासी मो भुट्टो बैठा के चार साल के बेटे अरमान बैठा की हत्या कर दी गई। पुलिस अब तक अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है।
  • 28 नवंबर बीएलएस कॉलेज कर्मी के घर 4.5 लाख रुपए की चोरी को चोरी ने अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
  • 30 नवंबर: महददपुर में चोरों ने एक साथ 7 घरों में 4 लाख के रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है।
  • 2 दिसंबर गोसाईगाव में अपराधियों ने वृद्ध शिरोमणि देवी की गोली मार कर हत्या कर दी। मामले में 3 पर केस दर्ज हुआ। एक धराया, अन्य अब भी फरार
  • 3 दिसंबर को जमुनिया हॉट चौक पर चोरों ने ज्वेलरी दुकान से 2.5 लाख रुपए की चोरी की। पुलिस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
  • 4 दिसंबर बिहपुर के मड़वा में जमीन विवाद में बड़े भाई की की गोली मार कर हत्या कर दी, भती सी को भी घायल कर दिया। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *