नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर पकड़ा में घनश्याम मुखिया के घर से 100 मीटर की दूरी पर सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी नरेश ठाकुर (50 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक रविवार को घर से टहलने निकला था, जिसके कुछ देर बार परिजनों को उनकी मौत सूचना मिली।

मृतक सिक्किम में बीआरओ हवलदार पद पर पदस्थापित था। मृतक कुछ दिनो को छुट्टी पर अपने घर आया था, इसी बीच मृतक की चाची का देहांत हो गया। जिस कारण नरेश ठाकुर को छुट्टी बढ़वानी पड़ी। श्राद्ध समाप्त होने के बाद रविवार को मृतक का ट्रेन का टिकट कटा हुआ था। मृतक रविवार को ही अपनी ड्यूटी पर सिक्किम लौटने वाला था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

मृतक को एक पुत्र आशीष कुमार और एक पुत्री शबनम कुमारी है। पिता का शव देख कर पुत्र एवं पुत्री चीत्कार मारकर का रोने लगे। वहीं पत्नी मीरा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा कर के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....