नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सिंधिया मकनपुर के लालजी मध्य विद्यालय में रविवार को त्रिवेणी संगम संतमत सत्संग का आयोजन शुरू हो गया. इस आयोजन में पूज्यपाद स्वामी चतुरानन जी, महाराज स्वामी वेदानंद जी, महाराज एवं स्वामी योगानंद जी महाराज सहित कई साधु महात्मा पहुंचे हैं.

संतमत सत्संग दोनों दिन प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हुआ एवं अपराहन 1:00 बजे तक आध्यात्मिक भजन कीर्तन स्तुति विनती सदग्रंथ पाठ एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस आयोजन हेतु सिंधिया मकनपुर के ग्रामीण जोर-शोर से लगे हैं. आयोजन समिति के सदस्य धीरज शर्मा व अभिषेक कुमार ने बताया कि संतमत सत्संग कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों की भागीदारी है.

मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनोहर साह, सचिव कृष्ण मुरारी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार साह, उपसचिव विवेकानंद साह, उपाध्यक्ष गनौरी साह, ग्रामीण डब्लू शर्मा, रवि आर्ट , गोपाल शर्मा, धीरज शर्मा, नीरज शर्मा आदि की भागीदारी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *