एनएच 31 पर अनुमंडल कार्यालय के पास से एक पिकअप वैन से पुलिस ने शुक्रवार को 51 कार्टन शराब और बीयर बरामद किया है। पुलिस वैन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी कारेलाल मंडल है। वैन पर पानी की बोतल के बीच शराब के कार्टन छिपा कर रखे गए थे।

चालक ने पुलिस को बताया कि वह बंगाल से शराब की खेप लेकर खरीक के ध्रुवगंज में एक कारोबारी को डिलेवरी करने जा रहा था। इधर, थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब की खेप आ रही है। इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक पिकअप वैन पर पानी की बोतल लदी हुई थी।

संदेह होने पर पुलिस ने वैन को रोकर जब तलाशी ली तो उसमें 51 कार्टन शराब और बीयर मिला। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वैन भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि चालक यह नहीं बता रहा है कि खरीक के ध्रुवगंज में किस शराब माफिया को डिलेवरी करने जा रहा था। पुलिस उस माफिया का पता लगा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *