नवगछिया में बेलगाम ट्रक ने एक पुलिस जीप को कुचल दिया। दुर्घटना में सीतामढ़ी पुलिस के जमादार की मौत हो गई तो चार अन्य सिपाही जख्मी हो गए। पुलिस जीप सीतामढ़ी जेल से कैदी को भागलपुर सेंट्रल जेल में छोड़कर लौट रही थी। कुख्यात मुकेश पाठक को सीतामढ़ी जेल से भागलपुर शिफ्ट किया गया।
Total Downloads: 329
नवगछिया के परबत्ता थाना के टेक्नो मिशन स्कूल के पास विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ पर मंगलवार की सुबह यह दुर्घटना हुई। तेज गति से आ रहे ट्रक ने पुलिस जीप जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में एक जमादार की मौत हो गयी है। जबकि जीप चालक सहित चार जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों का इलाज जेएलएनएमसीएच भागलपुर में चल रहा है।
![]()
दुर्घटना में मरने वाले जमादार की पहचान हो गई है। उसका नाम जमादार सतीश सिंह था। सतीश सिंह सीतामढ़ी जिले में पदस्थापित थे। जख्मी जवान भी सीतामढ़ी जिला बल के ही हैं। दरअसल, कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक को सीतामढ़ी से भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। सभी पुलिस वाले मुकेश पाठक को भागलपुर स्थित सेंट्रल जेल में पहुंचाने के बाद लौट रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


जख्मी जवानों की भी पहचान हो गई है। उनमें सीतामढ़ी पुलिस बल के जवान चंदन पासवान,जयराम तिवारी, बादल राज और होमगार्ड जवान सह चालक विजय कुमार सिंह शामिल हैं। घायल जवान चंदन पासवान भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना की जानकारी सीतामढ़ी पुलिस को दी है। दुर्घटना के बाद मायागंज अस्पताल में पुलिसकर्मियों की भीड़ जमा हो गयी है।
