नवगछिया पुलिस जिला में रगरा प्रखंड में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस मामले में आज रविवार की सुबह भी एक लाश के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पिछले कई दिनों से रंगरा प्रखंड अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है बता दे कि पिछले ५ अक्टूबर को डीलर तरनी सिंह ६ अक्टूबर महिला ने जहर खाया ,  ८ अक्टूबर को माँ धर्म काटा के पास ट्रक ड्राईवर कि लाश, १४ अक्टूबर को युवक जहर खाया, १४ अक्टूबर को नवविवाहिता ने फासी लगा ली थी,

२५ अक्टूबर को अज्ञात महिला का शव रंगरा प्रखंड में ही बरामद हुआ था रंगरा पुलिस लाश उठाते उठाते परेशान है और इलाके में हत्या का दौर जारी हैजबकि आज मिली लाश की तत्काल कोई पहचान नहीं हो पायी है। हलांकि लाश मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग का पता नहीं चल पाया है।

बताते चलें कि आज जो लाश मिली है वह पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मुरली बनिया मार्ग में मिली है। जिसे देखने से किसी 30-35 वर्षीय युवक की प्रतीत हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *