नवगछिया । परबत्ता थाना के विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ पर एक ढाबा के सामने बुधवार की दोपहर बस की टक्कर छात्र की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान तेतरी गांव के निवासी राजीव कुमार सिंह के इकलौते पुत्र अंशुमान सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई।
Total Downloads: 165
दुर्घटना स्थल पर मृतक युवक की स्कूटी पड़ी थी और वह हेलमेट पहने सड़क पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसके पॉकेट में रहे आधारकार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परबत्ता थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि अंशुमान अपनी स्कूटी से भागलपुर फॉर्म भरने जा रहा था, तभी जगतपुर के पास पीले रंग की बस के जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इकलौते पुत्र की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे पिता शव को देखकर बेहोश हो गए। मां बार-बार बेहोश हो रही थी और उसे होश लाया जा रहा था। बेटे के शव को देखते ही वह अपने पुत्र को गोद में लेकर उसे सहला रही थी और आंचल से चेहरा पोछ रही थी। बहनें भी इकलौते भाई की मौत पर शोक में डूबी हुई थी। अंशुमान घर में चार बहनों सोनल कोमल, काजल, श्रृष्टि के बाद सबसे छोटा था। बहनों की शादी हो गई है। वही परिजनों का बुरा हाल है।
बीबीए के बाद बेटे के नौकरी होने की इच्छा रह गई अधूरी
बेंगलुरु से बीबीए करने के बाद अंशुमन नौकरी की तलाश में था। उसके पिता ने बताया कि कल ही अंशुमन कह रहा था कि झारखंड से वेकेंसी निकली है जल्द ही भरेंगे और फिर नौकरी हो जाएगी लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
