नवगछिया : नवगछिया में बीते एक सप्ताह से बिजली की बदहाली से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में दिनभर बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली नहीं रहने से चारो तरफ त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। पानी की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है। लोड शेडिंग के नाम पर दो घण्टे बिजली काटने की सूचना देकर बिजली विभाग दिन-दिन भर बिजली काटने लगी है।
Total Downloads: 170
वहीं बाजार वासी बिजली की समस्या से काफी परेशान हैं। व्यवसाईयों का कहना है कि, दिनभर नवगछिया मार्केट की बिजली काट दी जाती है। इससे गर्मी में व्यवसाय चौपट हो रहा है। अभी रमजान का पाक महीना है और भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। ऐसे में दिनभर बिजली काट लेने से शहरवासी काफी आक्रोश में हैं। शहरवासियों का कहना है कि इसी तरह अगर बिजली विभाग का रवैया रहेगा तो हम लोगों उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी बिजली विभाग की होगी। व्यवसायियों का कहना है कि दिनभर बिजली नहीं रहने के कारण हम लोग अपना व्यवसाय कैसे करें बिजली विभाग को इस और जरूर ध्यान देना चाहिए।
इन्वर्टर नहीं कर रहा काम, मोबाइल के बैटरी तोड़ रहे दम:
कई दिनों से दिन-दिन भर बिजली नहीं रहने से अब इन्वर्टर भी दम तोड़ रहा है। इस कारण मोबाइल भी अपने आप बन्द होने लगा है। बुधवार को 10 बजे से दो बजे तक कि बिजलीं काटने की सूचना दिए जाने के बावजूद। दिनभर बिजली नहीं आई। इसकारण कई घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी।

वहीं बिजली विभाग के जेई ने कहा कि रंगरा पॉवर सब स्टेशन में रिकंडक्टिंग का विभागीय कार्य किये जाने को लेकर 33 केवीए विद्युत आपूर्ति बाधित की गई है।
