नवगछिया : बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में दिन दिनभर बिजली नहीं रहने से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है। बाजार वासी बिजली की समस्या से काफी परेशान हैं।

व्यवसायियों का कहना है कि बिना सूचना के ही दिनभर नवगछिया बाजार की बिजली काट ली जाती है। जिससे गर्मी में व्यवसाय चौपट हो रहा है। अभी रमजान का पाक महीना और रामनवमी का पर्व चल रहा है। बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। ऐसे में शहरवासियों में काफी आक्रोश है।

वहीं बाजार के लोगों ने कहा कि इसी तरह अगर बिजली विभाग का रवैया रहेगा तो हमलोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेवारी बिजली विभाग को होगी। व्यवसायियों का कहना है कि दिन-दिन भर बिजली नहीं रहने के कारण हमलोग अपना व्यवसाय कैसे करें। बिजली विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। दिन भर बिजलीं नही रहने से अब इन्वर्टर भी दम तोड़ रहे हैं। मोबाइल भी डिस्चार्ज हो जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *