नवगछिया : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बोले पंचायत चुनाव के बाद हटाया जाएगा कब्जा.. नवगछिया बाजार सहित अन्य जगहों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने अमीन से सड़क किनारे की जमीन की मापी करीब तीन माह पहले कराई थी। इतना ही नहीं अफसरों ने इसके लिए मकान और दुकानों पर लाल निशान भी लगवाया था। लेकिन मापी के बाद नप प्रशासन अतिक्रमण हटाना भूल गया। सड़क किनारे की जमीन अतिक्रमित होने से बाजार में रोज जाम लग रहा है।
लोगों का कहना है कि नप प्रशासन ने चौथी बार मारी कराई थी। एक बार भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस बार भी यह मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया है। इससे आम लोगों में रोष है। मापी कराने के बाद नगर परिषद ने माइकिंग करवा कर चेतावनी दी थी कि जिन लोगों ने बाजार की सड़क पर अतिक्रमण किया है, वे खुद जगह खाली कर दें, अन्यथा नगर परिषद प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा। ऐसी स्थिति में अतिक्रमण हटाने का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने बताया कि अतिक्रमित जगह चिह्नित कर लिया गया है। एसडीओ को दंडाधिकारी नियुक्त करने के लिए पत्र भी लिखा गया है। पंचायत चुनाव के कारण मामला फंसा हुआ है। चुनाव के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।

कब्जा नहीं हटाने से नवगछिया के व्यवसायियों में नाराजगी

अतिक्रमण नहीं हटाने से नवगछिया के व्यवसायियों ने नाराजगी जताई है। व्यवसायी राजू कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, सागर कुमार ने कहा कि नगर परिषद की ओर से माइकिंग करवा कर लाल निशान भी लगाया गया। लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इससे बाजार की सड़क संकरी हो गई है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम के कारण हमारा धंधा चौपट हो रहा है। वहीं बाजार में पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार में जहां-तहां सड़क पर बाइक और अन्य वाहन खड़ा करने से भी जाम लगाता है। वहीं दुकानदारों ने भी नगर परिषद प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इधर, इस मुद्दे पर नगर परिषद के पार्षद कुछ कहने से बच रहे हैं। उन्हें 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर डर है कि कहीं अतिक्रमण का मुद्दा उन्हें चुनाव में नुकसान न पहुंचा

