नवगछिया के रंगरा चौक के पास रंगरा थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चापर निवासी अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, नीरज कुमार और रवि यादव के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....