नवगछिया। नवगछिया में वन्य जीवों का अवैध व्यापार जोरों से चल रहा है। वन पदाधिकारी प्रमोद कुमार बरनवाल को मिली गुप्त सूचना पर वनरक्षी सुजीत कुमार, उत्तम कुमार, शुभम कुमार के साथ वन्य जीव के अवैध व्यापार के खिलाफ छापेमारी के दौरान बीरबन्ना चौक पर टीम के सदस्यों ने सांपों के अवैध व्यापार करते हुए निरवाना चौक पर मोहम्मद रशीद, गजर बीरबन्ना भवनीपुर एवं फैयाज अंसारी घर खड़कडीहा जमुआ खरियोडीह गिरिडीह को सांपों का अवैध व्यापार करते पकड़ा।

दोनों से पकड़े गए सांपों को भी वनरक्षियों ने बरामद किया। भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम नियम 1972 संशोधित अधिनियम 2002 की धारा 9, 5, 051 का उल्लंघन किया गया है जो गैर जमानती एवं संगीन अपराध है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *