नवगछिया। एनएच-31 पर रंगरा थाना क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान सहरसा निवासी प्रमोद सिंह (40) के रूप में हुई है। वहीं गोपालपुर के लतरा निवासी पंकज यादव (50) इस हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रमोद सिंह पूर्णिया से दूध पहुंचाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पंकज यादव को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *