नवगछिया। पहली घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के पास हुई, जहां 25 वर्षीय युवक आकिर, पिता मो. हनन, को सांप ने काट लिया।
जानकारी के अनुसार, आकिर जमुनिया में सीएससी सेंटर चलाते हैं। बुधवार की संध्या वह सेंटर बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक सर्प ने उन्हें काट लिया।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा है। परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय अंधेरा होने के कारण सांप का प्रकार स्पष्ट नहीं हो सका।

पचगछिया में महिला सर्पदंश से घायल

दूसरी घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव की है। यहां की निवासी सुमैया खातून, पिता मो. जाफरान, को भी सांप ने काट लिया।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने और घर पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से जागरूकता अभियान की मांग

लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से सांप से बचाव और प्राथमिक उपचार से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों में लोगों की जान बचाई जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *