नवगछिया : शादी के बाद पहली बार अपनी प|ी को मायके वालों से मिलवाना एक पति काे महंगा पड़ा। महंगा भी इस कदर कि मायकेवालों ने एक माह पहले आई राजस्थान निवासी विनोद की प|ी खूशबू को वापस भेजने से ही इनकार कर दिया। रही-सही कसर तब पूरी हो गई, जब विनोद के सुसराल वालों ने कहा, बच्चे को भी ले जाओ। मेरी बेटी खूशबू नहीं जाएगी। मैं उसकी दूसरी शादी करवाऊंगी। अब राजस्थान निवासी पति पुलिस-प्रशासन से गुहार लगा रहा है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राउतसड़ गांव के विनोद कुमार की शादी नवगछिया के महददपुर गांव की शैलेंद्र कुमार कुशवाहा की बेटी खुशबू से हुई थी। तीन साल पहले हुई इस शादी के बाद दंपति राजस्थान लौट गया था। एक माह पहले विनोद अपनी प|ी खुशबू और एक साल के बेटे नितिन को लेकर मायके पहुंचा। उसने प|ी और बेटे को महददपुर में छोड़ा और खुद राजस्थान लौट गया। विनोद ने बताया, दो दिन पहले शुक्रवार को जब वह अपनी प|ी को लेने अपनी ससुराल महददपुर पहुंचा तो मेरी सास ने कहा, खुशबू नहीं जाएगी। अपने बेटे को भी साथ ले जाओ। विनाेद ने अपनी सास पर आरोप लगाया कि उसने ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। खुशबू की दूसरी शादी करने की भी बात कही। खुशबू से मिलने तक नहीं दिया। इस संबंध में नवगछिया थानेदार लालबहादुर ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन देने के बाद ही कार्रवाई होगी।

शादी के बाद नवजात व प|ी खुशबू के साथ विनोद। (फाइल फोटो)

गोद में लिए बच्चे को ले भटक रहा विनोद।

पुलिस-प्रशासन ने भी नहीं की सहायता

इसके बाद विनोद अपने एक साल के बेटे नितिन के साथ सड़क पर भटक रहा है। बताते हैं, किसी ने थाने जाने की सलाह दी तो वह नवगछिया थाने भी गया। एसपी से भी मिले। विनोद ने बताया, पुलिस ने कहा, मुझसे पूछ कर शादी तो नहीं की थी। हम क्या करें? इधर, विनोद की सास ने बताया, मुझे विनोद पर शक है, वह मेरी बेटी की किडनी बेच देगा। इसलिए उसकी दूसरी शादी कर रहे हैं।

विनोद से पहले भी हो चुकी थी खुशबू की शादी

विनोद ने बताया, वह राजस्थान में सिलाई का काम करता है। उसकी प|ी खुशबू की बहन गुंजन भी अपने पति के साथ राजस्थान में रहती है। गुंजन के पति ने ही उसकी शादी खुशबू से करवाई थी। तेतरी दुर्गा मंदिर में शादी होने के एक माह बाद विनोद को पता चला कि खुशबू पहले से ही शादीशुदा थी। लेकिन सब भूलकर उसे अपनाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *