नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर मतदान दिवस दिनांक 11 नवंबर 2025 को सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नवगछिया शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। मतदान के दौरान सुचारू आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई मार्गों पर वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है।

यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

  1. नवादा मक्खातकिया से नवगछिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सभी वाहन

    • NAC ऑफिस / राजेंद्र कॉलोनी मार्ग से गुजरेंगे।

  2. मकंदपुर चौक से नवगछिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सभी वाहन

    • पुरानी बस स्टैंड / नया टोला मार्ग से जाएंगे।

  3. नवगछिया रेलवे स्टेशन से नवगछिया बाजार तथा मकंदपुर चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन

    • सब्जी मंडी-व्याहुत चौक-नोनियापट्टी मार्ग से गौशाला मंदिर तक ही जाएंगे।

    • यह मार्ग वन-वे रहेगा।

  4. गौशाला मंदिर से थाना चौक तक

    • सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

  5. रेलवे ओवरब्रिज पर

    • सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

  6. महाराज जी चौक से वैशाली चौक तक

    • दो पहिया वाहन को छोड़कर सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

प्रशासन की अपील:
चालक एवं नागरिक निर्धारित मार्गों और निर्देशों का पालन करें। उल्लंघन की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *