भागलपुर : दो दिन तक जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला तो गुरुवार को नवगछिया में कोरोना का नया मामला जांच में पाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि नवगछिया में 24 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि एक भी कोरोना संक्रमित ठीक नहीं हुआ। ऐसे में अब जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25834 पर पहुंच गयी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इनमें से अब तक जिले के 309 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है तो 25521 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार पर पहुंच गयी। जिले में कोरोना संक्रमण की दर जहां 0.01 प्रतिशत रही तो कोरोना रिकवरी रेट घटकर 98.78 प्रतिशत पर आ गयी।

आज जिले के 76 केंद्रों पर लगेगा कोरोना का टीका

जिले में गुरुवार को 114 कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर चलाये गये अभियान के तहत 11200 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके तहत 791 बुजुर्गों, 45 से 59 साल के 1532 अधेड़ों को तो 18 से 44 साल के 6153 युवाओं को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। जबकि पांच फ्रंटलाइन वर्कर, 388 बुजुर्गों, 45 से 59 साल के 347 अधेड़ों को तो 18 से 44 साल के 2017 युवाओं को कोरोना का दूसरा टीका यानी बूस्टर डोज लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार को जिले के कुल 76 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जायेगा। जिसके कुल 33350 डोज कोरोना का टीका उपलब्ध होगा। जिसमें कोवैक्सीन का 18520 डोज तो कोविशील्ड का 14830 डोज कोरोना का टीका शामिल है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet