नवगछिया : एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत कई जगह सरकारी व सार्वजनिक जगह पर निजी संस्थानों का प्रचार प्रसार का बैनर पोस्टर व वाल पेंटिंग लगे होने के पर शुक्रवार को भी तीन शिक्षण संस्थान संचालकों पर गोपालपुर थाना में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत गोपालपुर अंचलाधिकारी मोहम्मद फिरोज इकबाल आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

सीओ ने नवगछिया के अनुराधा कंप्यूटर सेंटर नया टोला अरविंद कुमार, आरआर कॉन्सिप्ट के संचालक कुमार गुरु गोशाला रोड और ग्लोबल इंग्लिश क्लासेस गुड्डू सर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त जानकारी गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारतीय ने दी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *