नवगछिया : बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और श्री लड्डू गोपाल जी के तुलसीदल से सहस्रार्चन पूजन के चौथे दिन मंगलवार को कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े आनंद और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके अलावे राजा बलि की कथा, राम राज्याभिषेक की कथा व्यास सिया वल्लभ शरण जी महाराज ने सुनाया।

मौके पर यज्ञाचार्य ललित झा, पंडित विभाष झा, पंडित आनंद झा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। वहीं कथा के दौरान ‘मैं हूं शरण में तेरी संसार के रचैया’ पर खूब झूमे भक्त।

खरीक प्रखंड के तुलसीपुर काली मंदिर में नौ दिवसीय नवाहपरायण का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्धाटन रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज ने किया। विधायक ई. शैलेंद्र भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रामलखन चौधरी की दिवंगत पत्नी अहिल्या देवी को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबोध दा और सुमन भारद्वाज ने किया।

स्वामी आगमानंद ने कहा कि प्रत्येक धर्म-परायण महिला ईश्वर से प्रार्थना करतीं हैं उसकी मृत्यु सुहागन के रूप में हो। उन्होंने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी गाकर सभी के कल्याण के लिए आशीर्वाद दिया। रामानंद दास ने कहा भगवान की कथा जितनी बार सुनेंगे आपको हर बार नवीनता मिलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *