बिहपुर । मैट्रिक और 12वीं की होने वाली परीक्षा का फॉर्म मधुसूदन सर्वोदय प्लस टू स्कूल में भराया जा रहा है। प्रधानाध्यापक कुमार शशि ने बताया कि इसके लिए 12 सितंबर से फॉर्म भरा जा रहा है। जो 24 सितंबर तक चलेगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसी के साथ 24 तक ही 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी होगा।

