नवगछिया (रंगरा प्रखंड): भवानीपुर स्थित सरकारी मान्यता प्राप्त मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल में आयोजित समारोह में छात्रा यशश्री ने पंडित नेहरू की भूमिका निभाते हुए केक काटा और बच्चों के प्रति समर्पण और स्नेह का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक विश्वास झा ने नेहरू जी के विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों के सर्वांगीण विकास के पक्षधर थे और आज उनके जन्मदिन पर हमें उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

समारोह को सफल बनाने में निदेशिका शिखा कुमारी, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, सपना पांडेय, खुशी कुमारी सहित अनेक शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बाल दिवस को यादगार बना दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *