नवगछिया। नवगछिया मॉडल स्टेशन के रेलवे प्लेटफॉर्म पर बने पदैल ओवरब्रिज जो पिछले कई महीनों से मरम्मत कार्य के अभाव में बंद है। ओवरब्रिज के बंद रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Total Downloads: 362
नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता है। पूर्व की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर दो या तीन पर ही आती हैं जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाएं और वृद्ध यात्रियों को अधिक परेशानियां हो रही है। यात्रियों में महिलाएं पुल नहीं रहने के कारण रेलवे पटरी से होकर प्लेटफॉर्म 2 पर जाते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा बहुत सी ट्रेन जिसका ठहराव नवगछिया में रात्रि समय में है। ऐसे समय में यात्री दूसरे रास्ते से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी संशकित रहते हैं।

बताया जाता है कि मरम्मत का कार्य लगभग तीन माह पूर्व ही आधा से अधिक करा लिया गया था। लेकिन उसके बाद से काम बंद होने के कारण अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जिससे कि लोग काफी आक्रोशित हैं। भाजपा के युवा नेता अजय कुशवाहा ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए धरना प्रदर्शन की धमकी दी है। इस संबंध में रेलवे के ईओडब्ल्यू रामश्रित ने बताया कि जल्द ही ओवरब्रिज मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।

