नवगछिया : गोपालपुर थाना के मकंदपुर चौक के पास मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में सधुआ दियारा निवासी ध्रूव कुमार सिंह की पत्नी प्रेमलता कुमारी, ध्रूव कुमार सिंह के पुत्र रणवीर कुमार है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
वहीं दूसरे मोटरसाइकिल सवार नवगछिया के दिलीप महतो के पुत्र आशिष कुमार है। तीनो घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। एक पक्ष से प्रेमलता देवी व रणवीर के परिजन वहीं दूसरे पक्ष से आशिष कुमार के परिजन आपस में मारपीट करने लगे।
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने इसकी सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। नवगछिया थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच कर दोनो पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
