रंगरा : प्रखंड क्षेत्र के मोबाइल उपयोगकर्ता बीते बुधवार से ही परेशान है। प्रखंड में मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। बताते चलें कि पूरा अनुमंडल बाढ़ ग्रसित हो गया है। जिससे टेलीकॉम कंपनी के लगे मोबाइल टावर के सर्वर रूम बाढ के पानी में परी तरह डूब गया है। लिहाजा टेलीकॉम नेटवर्क काम नहीं करने के कारण मोबाइल से बात करना भी दुश्वार हो गया है।
Total Downloads: 98
यहां तक कि लोग व्हाट्सएप, फेसबुक यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसकी शिकायत क्षेत्र के कई लोगों ने टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर से की है। जहां से शिकायतकर्ता को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। ग्राहकों को जल्द ही नेटवर्क में सुधार करने की बात कही जा रही है। बहरहाल मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने और इंटरनेट नहीं चल पाने के कारण लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

इधर, नवगछिया में पिछले एक सप्ताह से लगातार गंगा एवं कोसी के जलस्तर में वृद्धि रहने के कारण वर्ष 2016 का जलस्तर अधिकतम तोड़ने के बाद 10 सेंटीमीटर कम हुआ है। लगातार जलस्तर में वृद्धि के कारण जहां पूरा नवगछिया गोपालपुर इस्माइलपुर रगरा प्रखंड पूरी तरह बाढ़ प्रभावित हो चुका है, वहीं क्षेत्र में बिजली के साथ-साथ सभी मोबाइल फोन का नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया है जिससे लोगों को बातचीत करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के द्वारा लगातार नेटवर्क ठीक करने का अनुरोध संबंधित नेटवर्क के लोगों से किया जा रहा है। एयरटेल, वोडाफोन नहीं के बराबर लग रहा है।

