नवगछिया। 29 जुलाई को होने वाले मोहर्रम को लेकर कदवा थाना में थानाध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कदवा के बेलसंडी में मोहर्रम मनाया जाता है।

बैठक में कदवा दियारा व खैरपुर कदवा पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ सभी टेंट मालिकों को थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मोहर्रम में ताजिया जुलूस के दौरान हवाई फायरिंग और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आयोजन कर्ता को जुलूस रोड मैप के साथ लाइसेंस लेना अनिवार्य है। मौके पर खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, पूर्व मुखिया अजय कुमार, सरपंच सुबोध मिश्र, पूर्व सरपंच बिरेंद्र मंडल, सरपंच सिराज साह, पंचायत समिति सदस्य मृत्युंजय राय, सरिता देवी, माले नेता रामदेव सिंह. राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, वार्ड सदस्य शिव कुमार, प्रवीण कुमार , श्रवण राय के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

बिहपुर थाना एवं झंडापुर ओपी परिसर में शुक्रवार को मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बिहपुर थाना में बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सीओ दीपा कुमारी व संचालन बिहपुर थानाध्यक्ष रराजकुमार सिंह ने किया। वहीं झंडापुर ओपी में अध्यक्षता व संचालन ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने किया। मौके पर इंस्पेक्टर विनय कुमार, दारोगा फिरोज खां, नवीन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि कि मोहर्रम के दौरान डीजे बजाया तो खैर नहीं होगी।

मुहर्रम में ताजिया तय रूट पर ही चलेगा। सभी अखाड़ों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। मोहर्रम में हथियार प्रदर्शन पर पूर्णतः रोक लगाया है। वहीं मौके पर सीओ को रास्ता के जलजमाव के बारे में भी अवगत कराया।बैठक में उपप्रमुख मो. एनामुल, मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो.इरफान आलम , सरपंच मोहम्मद असदुद्दीन ,मुखिया गुलजार ,मुस्तकीम आलम, प्रवीण उर्फ फोर्ड सहित इलाके के सैकड़ों की संख्या में दोनों पक्षों के लोग लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *