नवगछिया : नगर पंचायत क्षेत्र के मुमताज मुहल्ला निवासी मो. नियाज की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड शामिल दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रोफेसर काॅलोनी निवासी चंदन कुमार पिता इश्वरी रजत व दिलखुश कुमार पिता प्रमोद यादव का नामशामिल है। दोनों की गिरफ्तारी नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के नेतृत्व में अनि शिव प्रसाद रहमानी, नदी थानाध्यक्ष मो. महताब खां, सअनि राघव सिंह व रवि कुमार की टीम ने छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी रविवार की देर रात छापेमारी कर की गई। देर रात पुलिस की टीम ने उक्त मोहल्ले उनके घरों से उठाया। दोनों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पूछताछ में दोनों ने मो. नियाज हत्याकांड में संलिप्तता होने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस को दोनों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। गिरफ्तार चंदन कुमार का अापराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध नवगछिया थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। नवगछिया में हुई लगभग सभी चोरी की घटनाओं में इसकी संलिप्तता रही है। इसके अलावा पिछले दिनों पुलिस ने चंदन को आर्म्स के साथ भी गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आते घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया। चोरी करते-करते अब लोगों की हत्या भी करने लगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुख्य आरोपी मुमताज मोहल्ला निवासी फूलो राय को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रविवार को 8 घंटे तनाव के बाद सोमवार को सामान्य रही स्थिति :

हत्या के बाद रविवार को पुलिस के कार्यशैली को लेकर पुलिस प्रति लोगों में फूटे गुस्से से नवगछिया में आठ घंटे तनाव बाद सोमवार को स्थिति सामान्य हो गई। हत्या की घटना के बाद रविवार को उत्पन्न हुए तनाव के बाद रैफ के जवानों को भागलपुर से मंगा कर उतारना पड़ा था। अनुमंडल प्रशासन स्तर से माहौल को शांत होने के बाद विधि-व्यवस्था को लेकर एहतियात के तौर पर नवगछिया के विभिन्न चौक-चौराहों पर रैफ के जवानों की तैनाती कर दी है। रविवार की रात तक रैफ के जवान नवगछिया की हर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। तनाव की स्थिति सामान्य होने के बाद सोमवार को रैफ जवान भागलपुर रवाना हो गए।

मौत के बाद बिखर गया नियाज का पूरा परिवार, घटना से भयभीत हैं परिजन

मोहम्मद नियाज की हत्या के बाद उसका पूरा परिवार बिखर गया है। पत्नी सबीना खातून व उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे राजा, आजम व अलथम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नियाज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। चार भाइयों में दूसरा था। नियाज का सबसे छोटे भाई मो. अस्मत की भी हत्या 10 वर्ष पहले अपराधियों में कर दी थी।

हत्या के बाद अपराधियों शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। रेलवे ट्रैक पर शव के फेंक दिए जाने के बाद हत्या दुर्घटना में तब्दील हो गई थी और हत्यारे को सजा नहीं मिल पाई। पीड़ित परिवार न्याय से वंचित रह गया। नियाज की हत्या हो जाने के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet