नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र में एन एच 31 पर रविवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग 75 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है।

आंशिक रुप से कई घायल लोग अन्य वाहन से घटनास्थल से रवाना हो गए और बचे हुए लोगों को भवानीपुर पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के पीछे कारण बस चालक का आंख लग जाना बताया जा रहा है। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।

गनीमत रही कि हादसा जहां हुआ वहां लोगों की उपस्थिति थी। जिससे लोगों को बस से निकाला गया। हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। यह दुर्घटना भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के एन एच आई प्लांट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 31 के पास हुई। बीएसआरटीसी की बस पटना से यात्रियों को लेकर पूर्णिया जा रही थी।

हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार ने बताया की जख्मी यात्री अररिया जिला के रानीगंज थाना अंतर्गत फरकिया बौसी निवासी मो.कयूम एवं मो.यूनूस को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। घटना को लेकर भवानीपुर पुलिस ने बताया की चालक उपचालक समेत अन्य सवार यात्री दुसरे बस से पुर्णियॉ के लिए निकल गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *