नवगछिया| स्टेशन पर प्लेट फार्म संख्या दो पर बुधवार जीआरपी ने आठ बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। जीआरपी प्रभारी शत्रुघन प्रसाद ने कहा कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर लावारिस अवस्था में बैग पड़ा हुआ था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
बैग के पास किसी को नहीं देख संदेह होने पर पुलिस ने उसके बारे में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की लेकिन किसी ने बैग अपना नहीं बताया। इसके बाद जब बैग को तलाशी ली गई तो उससे 750 एमएल की आठ बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

