बिहपुर । सोमवार की सुबह लगभग छह बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बिहपुर प्रखंड के मड़वा महंत स्थान चौक के समीप झंडापुर थानान्तर्गत एनएच-31 पर चार लोगों को धक्का मार दिया था। घायल सभी लोग पूजा करने मड़वा बज्रलेश्वरनाथ धाम जा रहे थे।

हादसे में भ्रमरपुर की 23 वर्षीय अनु कुमारी 55 वर्षीय मां अंजनी देवी समेत नन्हकार के 55 वर्षीय पूचो दास व कुशाहा के 21 वर्षीय जिप्सन कुमार को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने अनु कुमारी, अंजनी देवी व जिप्सन कुमार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

अन्नू कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता शशिकांत मिश्रा के झंडापुर थाना में पिकअप चालक पर मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। दोनों मां-बेटी पूजा करने मरवा भोला मंदिर पैदल जा रही थी। अनु की मां अंजनी देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया गया कि पिकअप पटना से बांका जा रहा था। थानाध्यक्ष जांच में जुटे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *