गोपालपुर : प्रखंड के रंगरा ई-किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। इसमें प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेता मौजूद थे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने सभी उर्वरक विक्रेता को सख्त निर्देश दिए कि जीरो टोलरेंस पर काम करना है।
Total Downloads: 345
सभी किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराने को कहा। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि रंगरा, गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
किसान से अपील की है कि धैर्य पूर्वक अपना यूरिया का उठाओ करें। कहा अगर किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा यूरिया का कालाबाजारी कर अधिक मूल्य बेचने पर पकड़े गए तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

