गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा घाट पर कहलगांव के सहनी टोला के मछुआरों पर मछली मारने के दौरान दियारा के अपराधियों ने गोली चलाई है। मछली मांगने पर मछुआरों के द्वारा नहीं दिए जाने पर गोली चलाई गई है। मछुआरा श्याम साहनी प्रकाश साहनी एवं दीपक मछली मारते हुए तिनटंगा घाट तक पहुंच गए।
Total Downloads: 188
लगभग आधा दर्जन की संख्या में दियारा के अपराधियों ने मछुआरों से मछली की मांग की। जिस पर मछुआरों ने उन्हें मछली देने से मना कर दिया । गुस्से में अपराधियों ने मछुआरों पर गोली चलानी शुरू कर दी। मछुआरों ने बताया कि हम लोग मछली मार रहे थे।

अपराधियों ने रंगदारी में मछली मांगी। जिसे देने से मना करने पर उन्होंने गोलियां चला दी। हम लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर गंगा में भागे । एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। सूचना मिलते ही संबंधित थानों से संपर्क कर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

