नवगछिया : शिक्षा विभाग द्वारा लगातार सूचना देने के बाद भी बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने वाले तीन शिक्षकों पर अब कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों को बर्खास्त भी किया जा सकता है। इस बाबत शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने बताया कि इसको लेकर पत्र जारी किया गया है।
Total Downloads: 70
उन्होंने बताया कि रंगरा चौक प्रखंड के बीपीएससी के पहले चरण में नियुक्त शिक्षक मृत्युंजय कुमार, प्रीति कुमारी और राजीव कुमार पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार सूचना के बाद भी ये शिक्षक बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए नहीं पहुंचे हैं।
इन शिक्षकों को अब बर्खास्त किया जाएगा। इससे पहले बीपीएससी के पहले चरण के दो शिक्षकों को सेवामुक्त किया गया है। दोनों नारायणपुर प्रखंड के शिक्षक थे और बिना सूचना के लंबे समय से गायब थे।

