नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में बोकू मंडल के पुत्र संतोष मंडल द्वारा छपरा जिले से एक लड़की को खरीद कर लाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Whatsapp group Join

सरपंच मोहम्मद इरशाद आलम ने तत्काल बोकू मंडल के घर पहुंच कर इसकी जानकारी ली। बताया गया कि लड़की किसी के साथ तीन-चार माह पूर्व प्रेम प्रसंग में भाग गई थी, जिसे बाद में लड़के ने दिल्ली में संतोष के एक दोस्त के हाथों बेच दिया।

उसी लड़की को यहां लाकर रख दिया है। सरपंच ने तत्काल लड़की से परिजन का मोबाइल नंबर लेकर सूचना दी और उसे वापस लेने जाने को कहा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *