नवगछिया : रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के कोशकीपुर सहोड़ा से पुलिस ने भारी मात्र में शराब बरामद किया। गांव के ही मंगल महतो के घर के पीछे बाथरूम से शराब बरामद किया गया। कुल 137 बोतल विदेशी शराब और बीयर है। इस संबंध में मंगल महतो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पशु लदे वाहन को रंगरा पुलिस ने किया जब्त

नवगछिया: रंगरा ओपी पुलिस ने पशु लदे वाहन को एनएच पर से जब्त किया। वाहन में 12 बड़े जानवर थे। वाहन मालिक व चालक पर पशु अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें वाहन मालिक व चालक को आरोपित बनाया है।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। चालक ओपी क्षेत्र के ही सधुआ निवासी मो. सदाफ है। पुलिस ने बताया कि पशु को बेचने के लिए दालकोला लेकर जाया जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *