नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के समीप एक मैजिक गाड़ी पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन व्रतधारी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है. अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ जितिया पर्व के मौके पर मैजिक पर सवार होकर सभी महिलाएं गंगा स्नान करने तीनटंगा दियारा घाट पर जा रही थी. मृतक बच्चों सहित सभी घायल महिलाएं एक ही गांव गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की बताई जाती हैं. मृतकों में डुमरिया निवासी श्याम मंडल के 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार एवं ननकु मंडल के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में पहचान की गई है.

वहीं दूसरी ओर घायलों में डुमरिया निवासी कमलेश्वरी मंडल की पत्नी जुगती देवी, नंदलाल मंडल की पत्नी सुनीता देवी, अरुण मंडल का 3 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, ननकु मंडल की पत्नी फूचो देवी, राम लखन मंडल की पत्नी बीना देवी, हुलो मंडल की पत्नी झबड़ी देवी, राम लखन मंडल की 15 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी, बालेश्वर मंडल की पत्नी सुचिता देवी, मंटू हजारी की पत्नी रीता देवी, सल्टू मंडल की पत्नी चंदा देवी, श्याम मंडल की पत्नी रीना देवी एवं फिरंगी मंडल की पत्नी अनीता देवी मुख्य रूप से शामिल हैं. मिली जानकारी अनुसार सभी व्रतधारी महिलाएं अपने बच्चों के साथ मैजिक गाड़ी पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए डुमरिया चौक स्थित घर से तिनटंगा दियारा स्थित गंगा तट जा रही थी. इसी दौरान मैजिक डुमरिया चौक से जैसे ही आगे बढ़ी कि चालक ने गाड़ी का रफ्तार तेज कर दिया.

गाड़ी का रफ्तार तेज होते ही मैजिक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और लगभग 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गई. जिसमें बच्चों सहित लगभग एक दर्जन से भी अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौरे और घायलों में से लगभग आधे दर्जन महिलाओं को समीप के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए.

जबकि आधे दर्जन से भी अधिक महिलाओं को रंगरा पीएचसी भेजा गया. जबकि गंभीर रूप से दोनों घायल बच्चों में 1 बच्चों ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों मृतक बच्चों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त मैजिक गाड़ी का चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

दुर्घटनाग्रस्त मैजिक गाड़ी को मौके से पुलिस ने जप्त कर लिया है. वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है. दोनों मृतकों के घरों में जितीया पर्व की खुशी मातम में बदल गई हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *