नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में पिछले दिनों डीलर तारणी सिंह हत्याकांड के बाद रंगरा पुलिस को इस हत्याकांड के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.

रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्याकांड के नामजद आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ देवना सिंह की पत्नी पावो देवी एवं उमेश सिंह को मुरली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है. मगर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त देवना सिंह अभी भी पुलिस पकड़ से फरार बताए जा रहे हैं.

हालांकि देवना सिंह को गिरफ्तार करने के लिए रंगरा पुलिस दिन रात एक किए हुए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए रंगरा पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. वहीं दूसरी ओर रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने दावा किया है, कि हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपी देवना सिंह सहित अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *