नवगछिया। रंगरा प्रखण्ड के जहांगीरपुर वैसी में भीषण कटाव जारी है। शुक्रवार को भी कोसी नदी के कटाव में शमशाद और बबन दाउद का मकान कोसी में विलीन हो गया। घर कटने के बाद पीड़ित परिवार की महिलाओं की चीख पुकार गूंज रही थी।

घर कटने के बाद पीड़ित परिवार अपने समानों के साथ खुले आकाश के नीचे भूखे प्यासे पड़े हैं। वहीं पीड़ितों को गांव के समाजसेवी मो. इस्तेखार आलम बुल्लो बाबु, अताउल हक(मुखिया), गफ्फार(पूर्व सरपंच) गुड्डू रेहान, मौलाना एबादुररहमान आदि सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा खाना खिलाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *