रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में अतिक्रमण हटाने के नाम पर 13 फलदार और छायादार पेड़ काट दिए गए। इसको लेकर राजकुमार प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत की है।
Total Downloads: 102
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सीओ को मौजूदगी में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान सड़क किनारे लगे करीब 13 फलदार पेड़ों को जेसीबी से उखड़वा दिया गया।
इनमें नीम, आम, महोगनी सहित अन्य पेड़ शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों को काटने के पूर्व सीओ ने वन विभाग से अनुमति नहीं ली। पेड़ कटने पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ेगा। एक और सरकार पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारी ही पेड़ों को काट रहे ने है।

वहीं रंगरा सीओ आशीष कुमार ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई पेड़ नहीं काटा गया है। नवगछिया वन विभाग के रेंजर पीएन सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क किनारे आने वाले पेड़ों को लेकर विभाग द्वारा कई निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सरकारी गैर वन भूमि से पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा वृक्षों को काटे जाने के बदले में 3 गुना पौधरोपण करना है।
