नवगछिया । रंगरा गांव में एक ही दिन तीन तीन लोगों का पटवन करने वाला मोटर चोरी हो गई। चोरों ने एक ही रात गांव के अशोक मंडल, कैलाश मंडल और सुमन पंडित के पंपिंग सेट का मोटर चुरा लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 337
इस संबंध में सुमन पंडित ने गांव के ही पंकज ठाकुर पर मोटी मोटर चोरी करने का आरोप लगाते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने पंकज ठाकुर को गिरफ्तार कर चोरी का मोटर उसके खेत से बरामद किया।
वहीं अशोक मंडल और कैलाश मंडल के मोटर चोरी के मामले की पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरी का मोटर बरामद कर लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
