नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने शराब बंदी अभियान की तहत माता भवानी पटवल गंगा बहियार में छापेमारी कर शराब बनाने वाली एक भट्टी को ध्वस्त किया। इस दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब बरामद की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
इसके अलावा 1100 लीटर अवैध अर्धनिर्मित शराब नष्ट की। पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण गैस चूल्हा, डेकची सहित अन्य उपकरणों को बरामद किया। छापेमारी के क्रम में अवैध शराब बनाने वाले ज्ञानी दास टोला तीनटंगा निवासी विपिन मंदिर को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
